खाटू श्याम को क्यों कहते हैं हारे का सहारा?

खाटू श्याम कलयुग के सबसे प्रिय और पूज्यनीय भगवान कहलाए जाते हैं, इन्हें हारे का सहारा क्यों कहते हैं आइए जानते हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार बर्बरीक को अपनी मां मौरवी से आशीर्वाद प्राप्त था कि वह जिस कमजोर पक्ष की ओर से खड़े रहेंगे उसकी जीत निश्चित है।

बर्बरीक महाभारत के शक्तिशाली पात्र भीम के पौत्र थे, उनके पिता का नाम घटोत्कच था।

बर्बरीक अपनी इच्छानुसार महाभारत का युद्ध देखने के लिए घर से निकले थे। भगवान कृष्ण पांडवों को धर्म रक्षा हेतु जिताना चाहते थे।

वह बर्बरीक को मां से मिले आशीर्वाद के बारे में जानते थे और उन्होंने साधु का भेष धारण कर बर्बरीक को रोका।

बर्बरीक ने कहा मैं आपकी क्या सेवा करूं, तब श्री कृष्ण ने कहा जो मैं मांगूगा वह आपको देना पड़ेगा।

बर्बरीक ने वचन दिया, तब श्री कृष्ण अपने साक्षात रूप में प्रकट हुए और उनका शीश मांग लिया। बर्बरीक नें भगवान कृष्ण को शीश काट कर भेंट कर दिया।

श्री कृष्ण प्रसन्न हुए और बर्बरीक को वरदान दिया कि कलयुग में आप सदैव पूज्यनीय होंगे। अतः आपको मेरा ही रूप माना जाएगा।

मान्यता है कि खाटू श्याम का जिसे आशीर्वाद मिल जाता है उसकी जीत तय होती है, इसलिए उन्हें हारे का सहारा कहते हैं।

लड्डू गोपाल को होली पर कौन सा रंग लगा सकते हैं? Click here to know more!