जानिए घर में तुलसी लगाने के 7 बड़े फायदे

तुलसी को घर में लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती और सकारात्मकता बनी रहती है।

वास्तु से जुड़ा कोई दोष अगर घर में है तो, तुलसी का पौधा लगाकर दूर किया जा सकता है।

तुलसी का पौधा लगाने से घर के लोगों में तनाव की समस्या नहीं होती।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी तुलसी का बड़ा महत्व है, तुलसी के पौधे में एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए चाय में मिलाकर इसे पीने से आपकी सेहत अच्छी रहती है।

तुलसी वातावरण में मौजूद विषैले कणों को दूर करने की भी क्षमता रखती है, जिससे घर में शुद्धता बनी रहती है।

भारतीय मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा घर में लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन- धान्य की कमी नहीं रहती।

तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी आप पर बना रहता है, बिगड़ते काम भी बनते हैं।

पूजा के दौरान शंख क्यों बजाते हैं? जानिए कारण