Red Section Separator

क्या तुलसी पत्ते की माला को सुई-धागे से गूंथ सकते हैं?

Green Star
Green Star

तुलसी पत्ते की माला भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और हनुमान जी को बहुत प्रिय है। भक्त जब भी भगवान का श्रृंगार करते हैं या उनके दर्शन के लिए जाते हैं तो उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाते हैं।

Green Star
Green Star

तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधे में से एक माना गया है। सुबह-शाम घरों में इस पौधे की पूजा और दीप दिखाया जाता है। भगवान विष्णु के सभी स्वरूप को तुलसी पत्र प्रिय है।

Green Star
Green Star

बता दें कि भगवान श्री कृष्ण, विष्णु जी और हनुमान जी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी है। तभी तो उनकी दैनिक पूजा के दौरान फूल माला के साथ तुलसी की पत्ती और मंजरी भी चढ़ाई जाती है।

Green Star
Green Star

तुलसी के पत्ते और मंजरी को कभी भी सुई से छेदकर नहीं गूंथना चाहिए। तुलसी और उसकी मंजरी में देवी तुलसी महारानी का वास होता है।

Green Star
Green Star

जब आप तुलसी की पत्ते को सुई से छेदते हैं, तो उन्हें कष्ट होता है। ऐसे में कभी भी तुलसी के पत्तों को किसी भी चीज से छेदकर माला नहीं बनाना चाहिए।

Green Star
Green Star

आप तुलसी पत्ते के डंठल को धागे से बांधते जाएं और गुच्छेदार माला बना सकते हैं, वह भी बिना सुई के इस्तेमाल के।

Green Star
Green Star

तुलसी के पत्तों को सुई से छेदकर जब आप माला बनाते हैं, तो आपको पुण्य के बजाए पाप चढ़ता है। साथ ही भगवान भी आप से नाराज हो सकते हैं।

माता पार्वती से शादी करने के लिए किस रूप में पहुंचे थे भगवान शिव?